Sanatan Hindu time calculation

कालगणना
मित्रों आज मैं आपको मनुष्यों के समयसीमा और देवताओं के समयसीमा में अंतर बताने का प्रयास करूंगा। हालांकि इसका मेरे पास कोई शास्त्र प्रमाण नहीं है परन्तु शास्त्रों में वर्णित समय व हमारे द्वारा बोले गए संकल्प का आधार लेकर ही प्रयास किया है।

घंटा मिनट वैज्ञानिक समय है, इसलिए मैं इसी से शुरुआत करूँगा। जैसा कि आप जानते हैं, 60 सेकेंड का 1 मिनिट, 60 मिनिट का 1 घंटा होता है दिन और रात्रि को 24 घंटे में बांटा गया है। 3 घंटे का 1 प्रहर होता है इसलिए 4 प्रहर रात्रि के और 4 प्रहर दिन के होते हैं। 7 दिन को सप्ताह और 15 दिन को पक्ष बताया गया है। दो पक्ष का 1 माह और 12 माह का 1 वर्ष होता है। 360 वर्ष का 1 दिव्यवर्ष यानी देवताओं का एक वर्ष होता है।

जिस प्रकार 30 दिन को महीना कहते हैं 12 महीने को वर्ष कहते हैं उसी प्रकार 432000 वर्ष को कलियुग कहा गया। दो कलियुग मिलकर 1 द्वापरयुग होता है अर्थात द्वापर 864000 वर्ष का होता है। इसी प्रकार से 17280000 वर्ष का त्रेता युग और 3456000 वर्ष का सतयुग होता है।

कलियुग में मनुष्य की आयु प्रमाण 100 वर्ष और कद 7 फुट की होती है। द्वापरयुग में मनुष्य की आयु 1000 वर्ष और कद 14 फुट की होती है। त्रेता में मनुष्य की आयु 10000 वर्ष और कद 21 फुट की होती है। सतयुग में मनुष्य की आयु 100000 वर्ष और कद 28 फुट की बताई गई है।

भागवत कथा में आपने सुना होगा कि त्रेतायुग के सूर्यवंशी राजा रेवत अपनी कन्या का विवाह करना चाहते थे परंतु पृथ्वी में बहुत खोजने के बाद भी उन्हें अपनी कन्या के लिए योग्य पुरुष नहीं मिला जिस कारण वे अपनी कन्या को लेकर ब्रह्माजी के पास गए, उस समय ब्रह्माजी की सभा में वेदपाठ हो रहा था जिस कारण राजा रेवत की कुछ समय प्रतीक्षा करना पड़ा। जब राजा रेवत ब्रह्माजी के पास पहुंचे और अपनी समस्या बताई तब ब्रह्माजी ने बताया कि आप जहां से आये हो वहां अब आपका वंश ही समाप्त हो गया। क्योंकि अब वहां पर त्रेतायुग समाप्त होकर द्वापरयुग का अंतिम चरण चल रहा है। इस समय भगवान विष्णु श्रीकृष्ण के रूप में अवतरित होकर लीलाएं कर रहे हैं। आप अब तुरंत पृथ्वी पर जाइये और श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम जी के साथ अपनी कन्या का विवाह करिए। तब राजा रेवत अपनी कन्या को लेकर पृथ्वी पर आए और बलराम जी के साथ रेवती जी का विवाह किया। उस समय बलराम जी 14 फुट के थे और रेवती जी 21 फुट की थीं तब बलराम जी ने अपने हल से रेवती जी को छोटा किया यानी 21 फुट से सीधे 14 फुट का बना दिया।

इसी प्रकार कलियुग की अपेक्षा द्वापर युग में मनुष्य का बल, तेज, गुण, स्मरण शक्ति आदि सब कुछ दो गुना ज्यादा होता है वैसे प्राकृति भी कलियुग की अपेक्षा द्वापरयुग में ज्यादा शुद्ध रहती है। भूमि भी दो गुना ज्यादा उपजाऊ होती है। इसी प्रकार द्वापर से दो गुना ज्यादा त्रेतायुग और त्रेता से दो गुना ज्यादा सतयुग की शक्तियों को समझें।
इस तरह से जब क्रमशः सतयुग, त्रेता, द्वापर और कलियुग व्यतीत होता है तब उसे 1 चतुर्युगी कहते है। 71 चतुर्युगी जब व्यतीत होता है तब 1 मन्वंतर होता है। 14 मन्वंतर का 1 कल्प होता है। इस तरह से जब 14 मन्वन्तर बीत जाते हैं तब ब्रह्मा जी का एक दिन होता है। पुनः 14 मन्वंतर बीतने पर ब्रह्मा जी की एक रात्रि पूरी होती है।

ब्राह्मण पूजा करते समय जो संकल्प पढ़ते हैं आइए अब उस पर गौर करें।
@संकल्प के अनुसार@

इस समय जो कल्प चल रहा है उसका नाम श्वेतवराह कल्प उसमे भी यह ब्रह्मा जी का द्वितीय परार्ध है अर्थात ब्रह्मा जी इस समय 51 वें वर्ष में प्रवेश कर चुके है और कौन सा मन्वंतर है तो 14 मन्वंतरों में यह 7 वां वैवस्वत मन्वंतर है, मन्वंतर एक पद है इस समय का द्रष्टा होता है उसे मनु कहा जाता है। तो विवश्वान सूर्य के पुत्र जो वैवश्वत है यही इस काल खंड के रक्षक हैं। तो 14 मन्वंतरों में अलग अलग 14 मनु निर्धारित किये गए हैं। अभी जो है ये 7 वें वैवस्वतमनु हैं। तो इस मन्वंतर में यह कौन सा युग है। क्योंकि 1 मन्वंतर में 71 चतुर्युगी होते हैं तो अश्टाविंशित्त मे युगे कलियुगे कलि प्रथम चरणे। यह 28 वां चतुर्युगी है जिसमे सतयुग त्रेता द्वापर बीत गया अभी कलियुग चल रहा है वह भी कलियुग का यह प्रथम चरण है। अभी कलियुग व्यतीत हुए 5127 वर्ष पूर्ण हो गया।

विक्रम संवत 2078 के चैत्रमास शुक्लपक्ष प्रतिपदा से 5128वां वर्ष शुरू हो गया। मनु के ही तरह इन्द्र भी मरणधर्मा है, इन्द्र की आयु 1 चतुर्युगी की होती है इस समय जो इन्द्र विराजमान हैं उनका नाम शक्र है। और कलियुग समाप्ति के बाद जब 29 चतुर्युगी प्रारम्भ होगा तब प्रह्लाद के पौत्र बलि को इंद्र पद में नियुक्त किया जाएगा।

Unknown's avatar

Author: Sanatan Dharm and Hinduism

My job is to remind people of their roots. There is no black,white any religion in spiritual science. It is ohm tat sat.

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.